भारत के ग्रैंड मुफ्ती ने महिलाओं की तुलना सोने से की, कहा- डिब्बे में सुरक्षित रखा जाना चाहिए
भारत के ग्रैंड मुफ्ती कांतापुरम एपी अबूबकर मुसलियार ने महिलाओं की तुलना सोने के गहनों से करते हुए कहा है कि उन्हें 'डिब्बे में सुरक्षित रखना चाहिए' और उन्हें घर के अंदर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सार्वजनिक मंचों पर लाने से 'भारी तबाही' हो सकती है। केरल की श्रम मंत्री बिंदु कृष्णा ने उनकी आलोचना की है।