भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को स्पेस स्टेशन भेजेगा नासा
इसरो ने बताया है कि नासा, भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन भेजेगा। इसरो के ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर (एचएसएफसी) ने अपने आगामी एक्सिओम-4 मिशन के लिए अमेरिका स्थित एक्सिओम स्पेस के साथ स्पेस फ्लाइट एग्रीमेंट किया है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला प्राइमरी मिशन पायलट होंगे जबकि ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णन नायर बैकअप मिशन पायलट होंगे।