भारत के गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कनाडा के आरोप चिंताजनक हैं: अमेरिका
अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि कनाडा सरकार द्वारा भारत के गृह मंत्री अमित शाह पर लगाए गए आरोप चिंताजनक हैं। दरअसल, कनाडा के उप विदेश मंत्री डेविड मॉरिसन ने आरोप लगाया था कि शाह ने कनाडा में सिख अलगाववादियों (खालिस्तान समर्थकों) के खिलाफ हिंसक अभियान चलाने का आदेश दिया था।