भारत को गलत तरीके से दिखाती हैं बॉलीवुड फिल्में: 'कांतारा' के ऐक्टर ऋषभ शेट्टी
'कांतारा' के लिए बेस्ट ऐक्टर का नैशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने वाले कन्नड़ ऐक्टर-फिल्ममेकर ऋषभ शेट्टी ने कहा है, "भारतीय फिल्में और खासकर बॉलीवुड मूवीज़ भारत को गलत तरीके से दिखाती हैं।" उन्होंने कहा, "इन आर्ट फिल्मों को ग्लोबल इवेंट्स में आमंत्रित किया जाता है...मेरा राष्ट्र, मेरा राज्य, मेरी भाषा-मेरा गौरव...इसे वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रूप में क्यों न लिया जाए?"