भारत का चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान आना 50% तय: राशिद लतीफ
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने दावा किया है कि भारत का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान आना 50% तय हो गया है। उन्होंने कहा, "अगर जय शाह निर्विरोध चुने गए हैं तो इसका मतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी सपोर्ट किया है।" टीम इंडिया ने आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा 2008 में किया था।