भारत की जीत के बाद गदगद हुए ओवैसी, हैदराबादी अंदाज़ में सिराज को दी बधाई
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में भारत की जीत के बाद X पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मोहम्मद सिराज को बधाई देते हुए लिखा, "हमेशा से विनर! जैसा कि हम हैदराबादी में हमेशा कहते हैं...पूरा खोल दिए पाशा।" गौरतलब है, सिराज ने मैच में कुल 9 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।