भारत को जल्द मिलेगा खुद का Apple-Samsung! अश्विनी वैष्णव ने क्या की भविष्यवाणी?
केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 23 अक्टूबर 2028 तक भारत के पास अपना स्वदेशी डिज़ाइन्ड, मैन्युफैक्चरर्ड और ब्रैंडेड स्मार्टफोन होगा। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि भारत सिर्फ ग्लोबल ब्रैंड्स की असेंबलिंग तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आने वाले समय में Apple और Samsung जैसी टेक कंपनियों को सीधी टक्कर देगा।