भारत को झटका देकर ट्रंप ने पाकिस्तान से कर ली डील; कहा- शायद वह एक दिन भारत को भी तेल बेचेगा
अमेरिका ने पाकिस्तान के तेल भंडार को विकसित करने से जुड़ी डील की है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, "शायद पाकिस्तान किसी दिन भारत को तेल बेचे।" यह घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की पाकिस्तानी समकक्ष इशाक डार से मुलाकात के कुछ दिनों बाद हुई है। ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाया है।