भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद भावुक हुए रोहित को पत्नी रितिका ने लगाया गले
भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद भावुक हुए कप्तान रोहित शर्मा को उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने गले से लगा लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गौरतलब है, जीत के बाद विराट कोहली, हार्दिक पंड्या समेत कई भारतीय खिलाड़ी रोने लगे थे। फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया।