भारत के टी20 विश्व कप जीतने पर लंदन में जश्न मनाते समय पोल से गिरा शख्स, आईं चोटें
भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल जीतने को लेकर लंदन में जश्न मनाते समय एक शख्स पोल से गिर गया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट, पोल से गिरने के बाद शख्स को चेहरे पर चोटें आईं और बाद में वह उठकर चलने लगा। भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता है।