भारत की टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों की सूची से बाहर हुई इन्फोसिस, ₹2 लाख करोड़ का झेला नुकसान
'द इकोनॉमिक टाइम्स' के अनुसार, इन्फोसिस का बाज़ार मूल्य 2026 में करीब ₹2 लाख करोड़ गिरा जिसके चलते यह भारत की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची से बाहर हो गई है। बकौल रिपोर्ट, गिरावट विकास की संभावनाओं, ग्राहकों के खर्च और AI के दीर्घकालिक प्रभाव को लेकर बढ़ती चिंता दिखाती है। वहीं, LIC ने टॉप 10 में जगह बनाई।