भारत को ट्रॉफी देते समय मंच पर क्यों नहीं था CT होस्ट पाक का कोई अधिकारी? ICC ने दिया जवाब
आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी-2025 की प्रेज़ेंटेशन सेरेमनी में होस्ट पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड के किसी अधिकारी के मौजूद न होने पर कहा है, "पीसीबी मैनेजमेंट कमिटी के अध्यक्ष और मेज़बान बोर्ड के नामित प्रतिनिधि मोहसिन नकवी को आमंत्रित किया गया था।" बकौल आईसीसी, नकवी उपलब्ध नहीं थे और फाइनल के लिए दुबई नहीं पहुंचे। भारत ने यह टूर्नामेंट जीता है।