भारत की डिजिटल क्रांति में हम महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहते हैं: गूगल इंडिया के एमडी
गूगल इंडिया की प्रबंध निदेशक रोमा दत्ता चौबे ने कहा है कि कंपनी भारत की डिजिटल क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कंपनी देश में एआई, भुगतान और उपकरण विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में दांव लगा रही है। उन्होंने कहा कि गूगल भारतीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के साथ मिलकर काम कर रही है।