भारत के तेज़ गेंदबाज़ शानदार हैं, आस्ट्रेलिया में उसे हराना मुश्किल होगा: लबुशेन
आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मार्नस लबुशेन ने आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर कहा है, "भारत के तेज़ गेंदबाज़ शानदार हैं जिसकी वजह से आस्ट्रेलियाई हालात में उसे (भारत) हराना कठिन होगा।" उन्होंने आगे कहा, "इन दोनों टीमों (भारत व आस्ट्रेलिया) के बीच मुकाबले हमेशा कठिन होते हैं चाहे वे जहां भी खेले जाएं। पूरी भारतीय टीम में सुपरस्टार भरे हैं।"