भारत की तूलिका मान ने जूडो में पेरिस ओलंपिक्स के लिए हासिल किया कोटा
भारतीय खिलाड़ी तूलिका मान ने जूडो में 78-किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में भारत के लिए पेरिस ओलंपिक्स का कोटा हासिल कर लिया है। दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय जूडो महासंघ ने उन खिलाड़ियों की सूची जारी की है जिन्होंने पेरिस ओलंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई किया है। टोक्यो ओलंपिक्स में भारत की तरफ से जूडो में सुशीला देवी लिकमबाम ने हिस्सा लिया था।