भारत के दिग्गज गोल्फर विजय कुमार का 57 वर्ष की आयु में हुआ निधन
भारत के दिग्गज गोल्फर विजय कुमार का लखनऊ में 57 वर्ष की आयु में दिल को दौरा पड़ने से निधन हो गया है। 1988 में पेशेवर गोल्फर बने विजय कुमार इंडियन ओपन 2002 के विजेता और चार बार ऑर्डर ऑफ मेरिट चैंपियन रह चुके थे। भारत के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने विजय के निधन पर शोक व्यक्त किया है।