भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर अरबपति आनंद महिंद्रा ने दी प्रतिक्रिया
जापान को पछाड़कर भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद अरबपति उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा है, "जब मैं बिज़नेस स्कूल में था...तब भारत के जीडीपी का जापान से आगे निकल जाना लगभग असंभव सा लगता था।" उन्होंने आगे कहा, "आज...हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं…यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है।"