भारत की नीतू डेविड सहित 3 खिलाड़ियों को ICC 'हॉल ऑफ फेम' में किया गया शामिल
आईसीसी ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स, पूर्व इंग्लिश कप्तान ऐलेस्टर कुक और भारत की पूर्व महिला स्पिनर नीतू डेविड को आईसीसी 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया है। डिविलियर्स ने 114 टेस्ट मैच, 228 वनडे और 78 टी20I खेले हैं। वहीं, कुक ने 161 टेस्ट मैच, 92 वनडे और 4 टी20I खेले हैं।