भारत की नंदिनी गुप्ता ने मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में शीर्ष 40 में बनाई जगह
हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता-2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं नंदिनी गुप्ता ने शीर्ष 40 में जगह बना ली है जिसके बाद उनके ताज जीतने की उम्मीद बढ़ गई है। मिस वर्ल्ड-2025 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आज रात में होगा। भारत की ओर से आखिरी बार 2017 में मानुषी छिल्लर ने यह खिताब अपने नाम किया था।