भारत की नंबर-1 स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत चोट के कारण कैनेडियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल से हटीं
भारत की नंबर-1 महिला स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह चोट के कारण कनाडा ओपन के क्वॉर्टर फाइनल से बाहर हो गई हैं। छठी वरीयता प्राप्त अनाहत को मिस्र की शीर्ष वरीयता प्राप्त फैरूज़ अबोलखैर से भिड़ना था। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड की सारन न्गिएम को 11-6, 4-11, 11-5, 11-7 से हराया था। अनाहत के हटने से फैरूज़ सेमीफाइनल में पहुंच गईं।