भारत की न्यूज़ीलैंड से हार के बाद कैसी दिखती है WTC की अंक तालिका?
बेंगलुरु टेस्ट में भारत के खिलाफ 8 विकेट से जीत के बाद न्यूज़ीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 की अंक तालिका में दो स्थान की छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। भारत शीर्ष पर काबिज है लेकिन उसके अर्जित अंक 74.24% से गिरकर 68.06% हो गए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 62.50% अर्जित अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।