भारत के पाकिस्तानी हमलों को नाकाम करने के बाद राजनाथ ने CDS व सैन्य प्रमुखों संग की बैठक
भारत के पाकिस्तानी हमलों को विफल करने के कुछ घंटों बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली में सीडीएस अनिल चौहान और सैन्य बलों के प्रमुखों के साथ मुलाकात की। इससे पहले एनएसए अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' के बीच सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी थी।