भारत के प्रियांशु राजावत कनाडा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे
भारत के 22 वर्षीय प्रियांशु राजावत शनिवार को कनाडा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए। दुनिया के 39वें नंबर के खिलाड़ी राजावत ने 1 घंटे 19 मिनट तक चले क्वॉर्टर फाइनल मैच में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन को 11-21, 21-17, 19-21 से हराया। राजावत के करियर की यह सबसे बड़ी जीत है।