भारत की पुरुष व महिला टीमें पहली बार हो रहे खो-खो विश्व कप के क्वॉर्टर-फाइनल में पहुंचीं
भारत की पुरुष और महिला टीमें पहली बार हो रहे खो-खो विश्व कप के क्वॉर्टर-फाइनल में पहुंच गई हैं। दिल्ली में जारी इस टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष टीम ने गुरुवार को पेरू को 70-38 के भारी अंतर से हराया और टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाई। वहीं, भारतीय महिला टीम ने बुधवार को ईरान को 100-16 के अंतर से हराया।