भारत के पास 190 न्यूक्लियर बम, 35 और बनाने के लिए है पर्याप्त हो सकता है प्लूटोनियम: US FAS
अमेरिका के फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) के मुताबिक, एक अनुमान के आधार पर भारत के पास 190 परमाणु हथियार हैं जो पाकिस्तान से 20 अधिक हैं। बकौल FAS, एक परमाणु हथियार के लिए करीब 4 किलोग्राम प्लूटोनियम चाहिए। इस हिसाब से भारत के पास मौजूद प्लूटोनियम से सैद्धांतिक रूप से 140-225 परमाणु हथियार बनाए जा सकते हैं।