भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री ड्रग्स केस में हो चुके हैं अरेस्ट
भारत को परमाणु हमले की धमकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री हनीफ अब्बासी ड्रग्स केस में गिरफ्तार हो चुके हैं। इस मामले में हनीफ को आजीवन कारावास की सज़ा हुई थी लेकिन लाहौर हाईकोर्ट ने उनकी सज़ा निलंबित कर दी थी। हनीफ ने हाल ही में कहा था, "हमारे पास 130 परमाणु हथियार हैं...हमने उन्हें सिर्फ हिंदुस्तान के लिए रखा है।"