भारत का पहला AI यूनिकॉर्न फ्रैक्टल ₹4180 करोड़ के IPO की बना रहा है योजना: रिपोर्ट
'ब्लूमबर्ग' की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का पहला एआई यूनिकॉर्न फ्रैक्टल $500 मिलियन (लगभग ₹4,180 करोड़) जुटाने के लिए नवंबर तक आईपीओ दाखिल करने की योजना बना रहा है। बकौल रिपोर्ट, कंपनी आईपीओ के ज़रिए कम-से-कम $3.5 बिलियन (₹29,280 करोड़ से अधिक) के लिए आवेदन कर सकती है जिसके शेयर अप्रैल 2025 तक शेयर बाज़ारों में आ सकते हैं।