भारत के पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' पर इसे बनाने वालों ने किए हैं हस्ताक्षर
श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) से शनिवार को लॉन्च हुए भारत के पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' पर इसे बनाने वाले लोगों के हस्ताक्षर हैं। स्काईरूट एयरोस्पेस ने कहा, "'विक्रम-1' पर किया गया हर हस्ताक्षर किसी ऐसे इंजीनियर, टेक्नीशियन या टीम के सदस्य का है...जिन्होंने यह मिशन सफल बनाने में मदद की...अब वे मिशन पर अंतरिक्ष की ओर रवाना हो रहे हैं।"