भारत के पहले प्राइवेट गोल्ड माइन प्रोजेक्ट के बारे में क्या-क्या जानकारी है?
कुरनूल (आंध्र प्रदेश) में भारत की पहली प्राइवेट सोने की खदान ने कमर्शियल कामकाज शुरू कर दिया है। लगभग ₹405 करोड़ के निवेश से तैयार यह खदान करीब 600 हेक्टेयर में फैली है और यहां सालाना 400 किलोग्राम सोना निकाला जा सकता है। इतिहासकारों का मानना है कि मौर्य साम्राज्य के दौरान यह इलाका सोना उत्पादन का अहम केंद्र था।