भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की क्या हैं विशेषताएं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जो जींद-सोनीपत (हरियाणा) के बीच चलेगी। इस ट्रेन में 10-कोच हैं जिससे यह दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन पैसेंजर ट्रेनों में से एक बन गई है। इसमें 1,200 किलोवॉट का हाइड्रोजन फ्यूल सेल प्रोपल्शन सिस्टम लगा है और यह 75 kmph की रफ्तार से चलेगी।