भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने 120 किमी/घंटा की रफ्तार से पूरा किया ट्रायल
भारतीय रेलवे की पहली हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन ने हरियाणा के जींद-सोनीपत रेलखंड पर 120 किमी/घंटा की रफ्तार से अंतिम हाई-स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। ट्रेन में हाइड्रोजन लीक डिटेक्टर, फ्लेम डिटेक्शन सिस्टम और आधुनिक निगरानी तकनीक लगाई गई है। यह परियोजना जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता घटाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।