भारत का फुटबॉल इतिहास में पहली बार हुआ ब्राज़ील से सामना, 0-4 से हारा
138वीं रैंक वाले भारत का सीनियर मेन्स फुटबॉल के इतिहास में पहली बार कोलकाता में शनिवार को ब्राज़ील (छठी रैंक) से सामना हुआ। हालांकि, भारत 5 बार के फीफा विश्व कप विजेता ब्राज़ील से 0-4 से हार गया। ब्राज़ील की ओर से एस्टेवाओ विलियन, पेड्रो और सैमुअल लिनो ने गोल दागे। मैच में ब्राज़ील के कई स्टार खिलाड़ी शामिल हुए।