भारत की बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद कैसी दिखती है डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका?
बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में जीत के साथ ही भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका में 71.67% अर्जित अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार है। बांग्लादेश 39.29% अर्जित अंक के साथ चौथे स्थान से लुढ़ककर छठे स्थान पर पहुंच गया है। अंकतालिका में ऑस्ट्रेलिया दूसरे, न्यूज़ीलैंड तीसरे, श्रीलंका चौथे और इंग्लैंड पांचवें स्थान पर है।