भारत के बाद अब अमेरिकी शेयर बाज़ार में भी कोहराम, 700+ अंक लुढ़का डाउ जोन्स
सोमवार को भारतीय शेयर बाज़ार में भारी गिरावट के बाद अमेरिकी शेयर बाज़ार में भी तेज़ गिरावट दर्ज की गई। बाज़ार खुलते ही डाउ जोन्स 700 से ज़्यादा अंक टूटकर 46,800 के नीचे कारोबार करता दिखा। वहीं, नैस्डैक 250+ जबकि S&P-500 में 80 से ज़्यादा अंक की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट में बोइंग के शेयर 3% तक टूटे।