भारत के बाद अब जापान में हुई ब्रिटिश F-35 लड़ाकू विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
दुनिया के सबसे महंगे माने जाने वाले ब्रिटिश एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान की शनिवार को जापान के कागोशिमा एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के चलते आपात लैंडिंग कराई गई। यह जापान-अमेरिका के संयुक्त युद्धाभ्यास में शामिल होने पहुंचा था। 2 महीने पहले एक ब्रिटिश एफ-35 की केरल में आपात लैंडिंग कराई गई थी जो 39 दिनों तक भारत में फंसा था।