देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% पर आई, महिलाओं और ग्रामीण इलाकों में सबसे ज़्यादा सुधार
देश में बेरोजगारी दर अप्रैल-जून की 5.4% से घटकर जुलाई-सितंबर तिमाही में 5.1% रह गई। MoSPI की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में दर 4.8% से घटकर 4.3% रही जबकि शहरी क्षेत्रों में 6.7% से बढ़कर 6.8% हो गई। वहीं, महिलाओं की भागीदारी बढ़ी जिसमें महिला LFPR 33.2% से बढ़कर 34.7% और रोजगार अनुपात 31.3% से बढ़कर 32.8% हो गया।