भारत के बड़े हिस्से से लगभग लुप्त हुए मॉनसून के बादल, सैटेलाइट इमेज से हुआ खुलासा
आईएमडी की सैटेलाइट तस्वीर में मध्य, पश्चिमी और प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में मॉनसूनी बादलों की कमी दिखाई दी है। 4 से 17 जून के बीच देश में केवल 39.7 मिमी बारिश हुई जिससे 40% बारिश की कमी बनी हुई है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में खरीफ बुवाई के दौरान कम बारिश किसानों की चिंता बढ़ा रही है।