भारत के भूपतिराजू ने 7 ज्वालामुखी शिखरों पर सबसे तेज़ चढ़ाई कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
भारतीय पर्वतारोही भूपतिराजू अनमिश वर्मा ने 7 ज्वालामुखी चोटियों पर सबसे तेज़ चढ़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है और उनका नाम गिनीज़ बुक में दर्ज हो गया है। उन्होंने यह सफर 92 दिन, 4 घंटे और 45 मिनट में पूरा किया। भूपतिराजू ने 23 अक्टूबर, 2024 को अपने सफर की शुरुआत की थी और समापन 23 जनवरी, 2025 को हुआ।