भारत की स्मृति व शेफाली ने रचा इतिहास, विमेन्स टेस्ट में की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप
भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मांधना व शेफाली वर्मा ने इतिहास रचते हुए विमेन्स टेस्ट में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने चेन्नई में खेले जा रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में 292 रन की पार्टनरशिप कर यह रिकॉर्ड बनाया। स्मृति 149(161) रन बनाकर आउट हुईं जो उनका सर्वाधिक टेस्ट स्कोर है।