भारत के मेन्स डबल्स बैडमिंटन कोच मथायस बोई ने छोड़ी कोचिंग
भारतीय नैशनल बैडमिंटन टीम के मेन्स डबल्स कोच मथायस बोई ने कोचिंग छोड़ दी है। मथायस ने कहा, "मेरे लिए कोचिंग के दिन यहीं खत्म होते हैं। मैं कम-से-कम अभी भारत या किसी अन्य देश में कोचिंग नहीं करूंगा।" मथायस ने पेरिस ओलंपिक्स में भारतीय शटलर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी के हारने के बाद यह फैसला लिया।