भारत के मशहूर ट्रक ड्राइवर राजेश ने चलाई लैंबॉर्गिनी, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
भारत के मशहूर ट्रक ड्राइवर व कंटेंट क्रिएटर राजेश का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह लैंबॉर्गिनी चलाते नज़र आ रहे हैं। दरअसल, राजेश अपने बेटे के साथ असम की ट्रिप पर थे जहां उनके एक दोस्त ने उन्हें लैंबॉर्गिनी हुराकैन चलाने को कहा। वेबसाइट 'कारदेखो' के मुताबक, नई दिल्ली में लैंबॉर्गिनी हुराकैन की शुरुआती कीमत ₹4.6 करोड़ है।