भारत को यूएस की प्रति व्यक्ति आय के एक-चौथाई तक पहुंचने में लग सकते हैं 75 साल: विश्व बैंक
विश्व बैंक की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को अमेरिका की प्रति व्यक्ति आय का एक-चौथाई तक पहुंचने में 75 साल लग सकते हैं। विश्व बैंक ने भारत, चीन समेत 108 मिडिल इनकम वाले देशों को विकसित देश बनने के लिए 3i अप्रोच (इंवेस्टमेंट, इंफ्यूज़न और इनोवेशन) पर ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दिया है।