भारत के राजदूत ने कश्मीर को 'भारत प्रशासित' कहने पर अमेरिकी न्यूज़ एंकर को टोका
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने लाइव इंटरव्यू के दौरान एक वरिष्ठ न्यूज़ ऐंकर द्वारा कश्मीर के कुछ हिस्सों को 'भारत प्रशासित' कहने पर सख्त लहज़े में टोक दिया। उन्होंने कहा, "माफी लेकिन आपकी जानकारी सही करना चाहूंगा...पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है...हल करने को बस एक ही मसला बचा है...पीओके को वापस लेना।"