भारत के राष्ट्रपति भवन के निर्माण के लिए अंग्रेज़ों ने चलवाई थी विशेष ट्रेन
भारत के राष्ट्रपति भवन के निर्माणकर्ता ब्रिटिश वास्तुकार सर एडविन लुट्यन्स थे। इस भवन के निर्माण में 700 मिलियन ईंटें और 3 मिलियन क्यूबिक फुट पत्थर लगा और तकरीबन 23,000 मज़दूरों ने काम किया। सर लुट्यन्स ने इस भवन के निर्माण के लिए राजस्थान समेत अन्य क्षेत्रों से पत्थर और अन्य कीमती सामग्री लाने के लिए विशेष ट्रेन चलवाई थी।