भारत को रूसी तेल खरीदना बंद करना ही होगा: ट्रंप के राजदूत सर्जियो गोर
भारत में नवनियुक्त अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सीनेट में कहा है, "राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता भारत को रूसी तेल खरीदना बंद करवाना है।" उन्होंने कहा, "ब्रिक्स समूह में कई मुद्दों पर भारत हमेशा हमारे साथ रहा है...भारत हमारे साथ बात करने और जुड़ने के लिए तैयार और इच्छुक है।"