भारत के लिए एक साल में घर पर सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी बने यशस्वी
भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल एक साल में घर पर सबसे अधिक टेस्ट रन (1,056) बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यशस्वी ने शनिवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट की दूसरी पारी में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ के नाम था जिन्होंने 1979 में घर पर 1,047 टेस्ट रन बनाए थे।