'ब्लूमबर्ग' के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ के ज़रिए भारत पर रूसी तेल नहीं खरीदने के लिए दबाव बनाए जाने के बीच भारत के लिए रूस का कच्चा तेल और सस्ता हो गया है। बकौल रिपोर्ट, रूसी तेल पर छूट बढ़कर $3-$4/बैरल तक पहुंच गई है। रूस इससे पहले तेल पर भारत को 5-7% छूट दे रहा था।