भारत के लिए क्यों अहम है संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता?
भारत ने 2028-29 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की अस्थाई सदस्यता को लेकर अभियान शुरू किया है। सदस्यता मिलने से भारत को अपने हितों की रक्षा करने और ग्लोबल-साउथ की आवाज़ उठाने के लिए मंच मिलेगा। वह बड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्दों व आतंकवाद पर मज़बूती से पक्ष रख सकेगा और समुद्री सुरक्षा/हिंद महासागर क्षेत्र के मुद्दों पर सक्रियता बढ़ेगी।