भारत के लिए खेलना महत्वपूर्ण बात है, आप अनफिट हैं तो मत खेलिए: बुमराह को लेकर वेंगसरकर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के फिटनेस को लेकर कहा है, "भारत के लिए खेलना महत्वपूर्ण बात है और अगर आप अनफिट हैं तो मत खेलिए।" उन्होंने कहा, "पहले टेस्ट मैच के बाद उनके पास 7-8 दिन का गैप था लेकिन फिर भी उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए शामिल नहीं किया गया जो स्वीकार्य नहीं था।"