भारत के लिए रूस का साथ सामरिक दृष्टि से क्यों ज़रूरी है?
भारत के लिए रूस कई कारणों से अहम है। यूएनएससी की स्थाई सीट और कश्मीर समेत कई कूटनीतिक मामलों में रूस भारत का अहम सहयोगी है। अन्य कारणों में रक्षा क्षेत्र में भारत की रूस पर निर्भरता (भारत के 60-70% रक्षा उपकरण रूसी मूल के हैं) और दोनों देशों के बीच ऑयल और अन्य क्षेत्रों में बढ़ता व्यापार शामिल हैं।